Google Upadate September 2021 में क्या है

Google Upadate September 2021 में क्या है

 Google Upadate September 2021 - हाल ही में गूगल ने अपने सर्च इंजन में होने वाले बदलाव को अपडेट किया है जिसमे आपको सर्च किये जाने वाले शीर्षक ( Title ) में निम्न बदलाव देखने को मिलेंगे। 

 इसमें आप अपने वेबसाइट तथा ब्लॉग के जो शीर्षक बनाते है तो उसमे यदि किसी भी प्रकार की गलती पायी जाती है तो उसमे गूगल वेबसाइट के सिस्टम के द्वारा अपने आप टाइटल्स बनकर सर्च इंजन में दिखने शुरू हो जायेंगे। अब शीर्षक किस प्रकार बदलेंगे और उन्हें गूगल किस तरह से दिखायेगा।  

हम आपको इस आर्टिकल के जरिये बता रहे है : Google Update September 2021

Google Update September 2021

आधे - अधूरे शीर्षक 

यदि आपके पास कोई ब्लॉग है उसमे आप कोई आर्टिकल लिख रहे है तो पूरा कंटेंट लिख कर केवल प्रकाशित कर देते है और उस आर्टिकल में कोई शीर्षक शामिल नहीं करते है तो उसको गूगल अपने सर्च इंजन में गूगल आपके कंटेंट के मुख्य शब्दों को लेकर दिखाना शुरू कर देगा। 

यहाँ पर अगर आपके कोई शीर्षक आधे है तो उनको उस लेख से सम्बंधित कुछ महत्वपूर्ण शब्द को आपके शीर्षक में जोड़ देगा। 

कृपया ध्यान दे की कुछ टेम्पलेट में शीर्षक पहले से ऑप्टिमाइज़ होते है जिसके कारण आपके वेबसाइट का नाम ही केवल दिखाई दे सकता है। 

उदाहरण -  | वेबसाइट का नाम 


पुराने शीर्षक 

यदि आप किसी ब्लॉग के पेज पर लगातार कोई कंटेंट लिख कर अपडेट करते जा रहे हो तो उसमे आपका लगातार बदलेगा। वही जब आप के शीर्षक में कोई बदलाव नहीं होगा तो गूगल उसको बदल देगा बिलकुल इस तरह -

OLd - साल 2020 में एडमिशन के लिए ज़रूरी शर्तें - शानदार यूनिवर्सिटी

New - साल 2021 में एडमिशन के लिए ज़रूरी शर्तें - शानदार यूनिवर्सिटी

गलत शीर्षक 

जब आप अपने ब्लॉग पर कंटेंट ही लिख देते हो, शीर्षक के रूप में तो उसमे कई प्रकार की गड़बड़िया होती है तो उनको गूगल अपने सर्च इंजन दिखाने के लिए संशोधित कर देगा। उसके परिणाम इस प्रकार होंगे। 

OLd - स्टफ़ करके बनाए गए बड़े जानवर, टेडी बियर, पोलर बियर - साइट का नाम

New - स्टफ़ करके बनाए गए जानवर - साइट का नाम

माइक्रो बायलरप्लेट शीर्षक 

माइक्रो बॉयलरप्लेट शीर्षक वह होता है जो आपके ब्लॉग का टेम्पलेट खुद शीर्षक बनाकर कंटेंट में डाल दे। इस प्रकार के शीर्षक केवल एक प्रकार के ही बनते है , ऐसे में जब सर्च इंजन को दिखाना है तो सिस्टम को सिर्फ एक ही प्रकार की जानकारी मिलती है तो ऐसे में आपका टाइटल बदल कर दिखाने लगता है। 

उदा0 - जब आप किसी टीवी के धारावाहिक की कंटेंट डालते हो तो उसका टाइटल भी एक ही प्रकार का है इस तरह -

कपिल शर्मा मशहूर टीवी शो

कपिल शर्मा मशहूर टीवी शो

कपिल शर्मा मशहूर टीवी शो

तो इसमें बदलाव इस तरह होगा 

सीज़न एक - कपिल शर्मा मशहूर टीवी शो

सीज़न दो - कपिल शर्मा मशहूर टीवी शो

सीज़न तीन - कपिल शर्मा मशहूर टीवी शो

निष्कर्ष : Google Upadate September 2021

कुल मिला कर यदि आपको आर्टिकल लिखना है तो आप अपने शीर्षक को साफ़ सुथरा और सही तरीके से लिखना होगा। इसके यदि किसी प्रकार की गड़बड़ी पाई जाती है तो गूगल सर्च में गूगल का सिस्टम अपने आप बदल कर दिखाना शुरू कर देगा।